logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिसाना के युवक से 2 अवैध पिस्तौल व 4 जिंदा रौंद बरामद।

खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

सोनीपत जिले की क्राईम यूनिट खरखौदा की पुलिस टीम ने अवैध हथियार की घटना मे संलिप्त आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कर्मबीर उर्फ़ कम्मु निवासी गांव सिसाना जिला सोनीपत का रहने वाला है।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 19 मार्च को क्राईम यूनिट खरखौदा मे नियुक्त एएसआई राजीव अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पड़ताल हेतु रोहतक बाईपास खरखौदा पर मौजूद था।

उन्हें खुफिया सूचना प्राप्त हुई कि कर्मबीर उर्फ़ कम्मु निवासी गांव सिसाना जिला सोनीपत के पास अवैध पिस्तौल है। जो सापला बाईपास खरखौदा पर खड़ा है।

गुप्त सूचना पर क्राइम खरखौदा की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से एक नौजवान लड़के को पुलिस टीम ने शक की बिनाह पर काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नामपता कर्मबीर उर्फ़ कम्मु निवासी गांव सिसाना जिला सोनीपत बतलाया।

जो पुलिस टीम के द्वारा संदेह के आधार पर कर्मबीर उपरोक्त की नियमानुसार तलाशी अमल में लाई गई तो

उसके पास से 2 अवैध पिस्तौल व 4 जिंदा रौंद बरामद हुए। जो बरामदा 2 अवैध पिस्तौल व 4 रौंद के बारे लाईसैन्स/परमीट पूछा गया तो कोई लाईसैन्स पेश ना कर सका। मामले में खरखौदा थाने में मामला दर्ज कर न्यायालय मे पेशकर आदेशानुसार 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

वही यह जानकारी भी मिली हैं कि गिरफ्तार आरोपी पर जिला सोनीपत में 6 मुकदमे दर्ज हैं।

995
24950 views

Comment