JAMTARA : जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार – मोबाइल, सिम और लैपटॉप बरामद
जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार – मोबाइल, सिम और लैपटॉप बरामद
जामताड़ा (झारखंड)। पुलिस अधीक्षक महोदय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०, अमृत कुमार राम, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा के नेतृत्व में पु०नि० नितिश कुमार, पु०अ०नि० कुन्दन कुमार वर्मा, पु०अ०नि० बिनोद सिंह, स०अ०नि० ईश्वर मराण्डी एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए करमाटाँड़ थानान्तर्गत काजरा से शिमला जाने वाली पक्की सड़क के बगल में पदमडीह गाँव के आकसिया एवं लिपटस का पेड़ लगा टाँड़ में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए साईबर अपराधकर्मीः-
(1) उज्जवल कुमार शाही, उम्र 26 वर्ष, पिता अरूण कुमार साही, ग्राम रघुनाथपुर
(2) राजेन्द्र मंडल, उम्र 33 वर्ष, पिता नागेश्वर मंडल, ग्राम ताराबहाल
(3) राजकिशोर शाही, उम्र 49 वर्ष, पिता स्व० मथुरा शाही, ग्राम रघुनाथपुर
(4) अजीत कुमार मंडल, उम्र 28 वर्ष, पिता भिखु मंडल, ग्राम फोफनाद वर्तमान पता- ग्राम ताराबहाल
(5) अमित कुमार शाही, उम्र 19 वर्ष, पिता नवल किशोर शाही, ग्राम रघुनाथपुर
(6) कुन्दन कुमार मंडल, उम्र 25 वर्ष, पिता राधे मंडल, ग्राम ताराबहाल सभी थाना करमाटाँड़, जिला जामताड़ा को फर्जी मोबाईल, सिम, लैपटॉप, मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 17/26, दिनांक 18.03.2026, धारा 111(1)(iii)/318(4)/319(2)/336(3)/338/ 340(2)/3(5) B.N.S 2023, 66(B) (C) (D) I.T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023 के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या - 06
बरामद किये गये सामानों की विवरणी
(1) मोबाईल - 13
(2) सिम कार्ड -18
(3) लैपटॉप -01
(4) मोटरसाईकिल -04
अपराध शैली: (1) गूगल में विभिन्न ई-कॉमर्स कम्पनियों, ई-पेमेंट कम्पनियों, उपभोक्ता सामग्री कम्पनियों के कस्टमर केयर नंबर के रूप में अपना फर्जी मोबाइल नंबर डालकर उपभोक्ताओं का कॉल प्राप्त कर उनके आनी वाली समस्यों का निपटारा करने के नाम पर उनके मोबाईल पर Quick Support, Any desk जैसे मोबाईल सेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर उनके सारी बैंक की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करना।