युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित
मेरठ। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा बुधवार को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025-26 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के साथ कैंट विधायक अमित अग्रवाल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। भाजपा विधायक ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं।