रसोई गैस किल्लत पर ‘आप’ जिलाध्यक्ष का डीएम कार्यालय पर धरना
मेरठ। गैस की भारी किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने जिलाधिकारी कार्यालय पर अनशन किया।
उन्होंने गैस आपूर्ति में अनियमितताओं और कालाबाजारी का आरोप लगाया। एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह ने उनकी मांगों पर समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद अनशन समाप्त कर दिया गया।