logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नूरी जमा मस्जिद में भव्य इफ्तार, उमड़ी सराहना—हिंदू-मुस्लिम एकता की बनी मिसाल


(दुद्धी, सोनभद्र | रिपोर्ट: नितेश कुमार)
रमजान के पावन अवसर पर महुली स्थित नूरी जमा मस्जिद में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाई है। समाजसेवी उदय शर्मा की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम ने जहां एक ओर धार्मिक आस्था को मजबूती दी, वहीं दूसरी ओर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की अनोखी मिसाल पेश की। कार्यक्रम के बाद अब हर ओर इसकी सराहना हो रही है।
इफ्तार के दौरान दोनों समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और आपसी प्रेम, सम्मान व सौहार्द का संदेश दिया। पूरा परिसर भाईचारे और एकता की भावना से सराबोर नजर आया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर रमजान की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।
कार्यक्रम की सफलता को लेकर क्षेत्र के लोगों ने खुलकर अपनी खुशी जाहिर की और आयोजकों की जमकर प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी मेलजोल और एकता को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर जनाब मुहम्मद मुस्तकीम साहब, शमसेर आलम, जनाब सईयद अंसारी, परवेज आलम, हाजी हुसैन साहब, अजमेरु खान, समीम आलम, सफरूल्लाह अंसारी, शमसेर अंसारी, इमाम साहब, मुस्तकीम आलम, नफीस, अख्तर अली, अमीर खान, वाशीफ आलम, मनोज भारती (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, बसपा दुद्धी), अरुण कुमार गुप्ता उर्फ झिंकी, पितरम सिंह गोंड़, नंद लाल गुप्ता, राजकुमार शर्मा, राजेश शर्मा एवं पत्रकार नितेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि ऐसे आयोजन आगे भी होते रहने चाहिए, जिससे समाज में एकता, सौहार्द और भाईचारा और अधिक मजबूत हो सके। महुली का यह इफ्तार कार्यक्रम सामाजिक समरसता और गंगा-जमुनी तहजीब का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा

10
665 views

Comment