logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोदरान: श्री आशापुरी माताजी मंदिर में चैत्रीय नवरात्रि महोत्सव एवं घट स्थापना का भव्य आयोजन

मोदरान । संवत 2083 चैत्र शुक्ल एकम्, गुरुवार, 19 मार्च 2026 को श्री आशापुरी महोदरी माताजी मंदिर, मोदरान में चैत्रीय नवरात्रि महोत्सव का विधि-विधान के साथ शुभारंभ होगा। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष 'घट स्थापना' (कलश स्थापना) का आयोजन किया जाएगा।
घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
श्री भीमेश्वर ज्योतिष कार्यालय के ज्योतिषाचार्य पंडित भीमाशंकर दवे के अनुसार, माताजी के दरबार में घट स्थापना के लिए विशेष मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं:
अभिजीत वेला (मुख्य मुहूर्त): दोपहर 12:22 बजे से 1:10 बजे तक।
अन्य शुभ समय:
प्रातः काल: 6:53 से 8:17 बजे (शुभ वेला)
दोपहर (लाभ-अमृत): 12:45 से 3:45 बजे
सायंकाल: 5:15 से 6:45 बजे (शुभ वेला)
आयोजन की मुख्य विशेषताएँ
नवरात्रि के नौ दिनों तक मंदिर में भक्तिमय माहौल रहेगा। आचार्य भीमाशंकर दवे के सानिध्य में ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ आशापुरी की आरती और विशेष श्रृंगार किया जाएगा।
पाठ एवं अनुष्ठान: नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन सुबह से शाम तक माँ दुर्गा सप्तशती के पाठ किए जाएंगे।
पूर्णाहुति व हवन: दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विशेष हवन का आयोजन होगा, जिसकी पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा।
समिति एवं अतिथियों की उपस्थिति
इस धार्मिक अनुष्ठान में आशापुरी माताजी ट्रस्ट के अध्यक्ष मोड़ सिंह राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष छैल सिंह राठौड़, सदस्य ओम सिंह चंपावत, सामाजिक कार्यकर्ता डी एम जांगिड़, समाजसेवी जगमाल सिंह राजपुरोहित , कैलाश सिंह जोगातर और पुजारी डुंगरपुरी गोस्वामी सहित कई स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।
मंदिर ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस पावन महोत्सव में पधारकर माताजी के दर्शन लाभ लें और नवरात्र महोत्सव पर धर्म लाभ प्राप्त करें।

0
88 views

Comment