जितेन्द्र जायसवाल
नागदा जिला उज्जैन मध्य प्रदेश
नवरात्रि के 9 दिनो में अंडा, मांस, मुर्गी की दुकाने बंद कराने हेतु एसडीएम को दिया ज्ञापन।
नवरात्रि के 9 दिनो में अंडा, मांस, मुर्गी की दुकाने बंद कराने हेतु एसडीएम को दिया ज्ञापन।
नागदा(निप्र)-सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल प्रजापत ने मंगलवार को एसडीएम नागदा को ज्ञापन देकर नवरात्रि के नौ दिनो में नगर के मंदिरो के पास स्थित अंडा, मांस-मुर्गी की दुकानो को बंद कर हटाने मांग की है। नवरात्रि में माता-बहने मां नवदुर्गा की आराधना हेतु मंदिरो में सुबह शाम जाती है तथा मंदिरो के आसपास अंडा, मांस, मुर्गी विक्रय की दुकानो से धर्म भ्रष्ट होता है। इन दुकानो पर असामाजिक तत्वो का जमावाडा भी लगा रहता है जिससे माता-बहनो को बहुत परेशानी झेलनी पडती है।
प्रजापत ने बताया कि पूर्व में भी कई बार प्रशासन एवं नगर पालिका नागदा को पत्र देकर अवगत कराया गया परन्तु नपा द्वारा नगर में मंदिरो के आसपास स्थित अंडा, मांस व मुर्गी विक्रय दुकानो को हटाने की कार्यवाही नहीं की है।
प्रजापत ने बताया कि एसडीएम द्वारा तत्काल नागदा नगरपालिका को निर्देशित कर इन दुकानें को मंदिरो के आसपास से हटाने की कार्यवाही के लिये निर्देशित किया है।
प्रजापत ने बताया कि प्रशासन मामले से संबंधित इंदौर हाई कोर्ट अवमानना याचिका सिविल नंबर 2130 ऑफ़ 2020 आदेश का पालन नहीं कर पा रही हे। खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला उज्जैन उपसंचालक महोदय द्वारा 20 लाइसेंस रद्द हुवे फिर भी वह दुकाने अब भी संचालित हो रही हे। गाइडलाइन के अनुसार अंडा, मांस, मुर्गी का विक्रय नवनिर्मित एक करोड़ की लागत का नपा द्वारा भवन मे मांस मुर्गी मार्केट में नही हो पा रहा है । इस भवन में रात के समय उपद्रवी भवन मे जुआ खेलते है। बाहुबली अल्पसंख्यक समुदाय नेता अपनी दुकानों को नपाकर्मी को घुस के पेसे दे कर खुले में मांस-मटन-मुर्गी विक्रय करते है।
प्रजापत ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन को बिना ओटीपी बिना अनुमति के फोर क्लोस्ड कर बंद नपा कर्मी बंद कर देते है। अखबारो मे भी प्रकाशित खबर पर नपाकर्मी सूद नही ले रहे है।
प्रजापत ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मांग की है कि तत्काल नगर पालिका नागदा को निर्देशित कर मंदिरो के पास स्थित अंडा, मांस, मुर्गी विक्रय की दुकानो को हटाया जाय एवं नपा द्वारा निर्मित भवन में संचालित करवाई जाए।