पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते डीएम-एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया
मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उ0नि0 (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्तीदृ2025 की लिखित परीक्षा के चलते शनिवार को डीएम डा0वीके सिंह व एसएसपी अविनाश पांडे द्वारा सनातन धर्म इंटर कालेज सदर, केके इंटर कालेज, सेंट जोसेफ इंटर कालेज एवं विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की समीक्षा की गई तथा कंट्रोल रूम का अवलोकन कर सुरक्षा एवं व्यवस्था संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।