ट्रांसफार्मरों में चोरी करने वाले 10 चोर गिरफ्तार
भारी मात्रा में सामान बरामद
मेरठ। मेरठ पुलिस ने ट्रांसफार्मरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान भी बरामद किया है।
इस मामले का खुलासा शुक्रवार को एसपी देहात अभिजीत कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करने की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए उपकरण और अन्य सामान बरामद किया है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी एक संगठित गिरोह में कार्यरत हैं, घटनास्थल से पूर्व रैकी करते हैं, और टीम में बटकर एक रात में 4-5 ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लेते हैं।