हाउस टैक्स और आवारा कुत्तों को लेकर कांग्रेस ने किया निगम में हंगामा
मेरठ। नगर निगम में शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जीआई सर्वे के नाम पर हाउस टैक्स में कई सौ प्रतिशत वृद्धि, अवैध वसूली और शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार आम जनता पर नए-नए करों का बोझ डाला जा रहा है। इस दौरान जाहिद अंसारी, हरिकिशन वर्मा रीना शर्मा आदि मौजूद रहे।