logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एमएसएमई उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन



खानपुर कलां, 13 मार्च।
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां में उद्यमिता, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के स्वावलंबन केंद्र के तत्वाधान में एमएसएमई उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि उसे उद्योग और व्यवसाय में परिवर्तित करने की क्षमता भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे पोषण एवं अपने विषय से जुड़े ज्ञान का उपयोग करते हुए नवाचार आधारित उद्यम स्थापित करें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान सीबीएलयू, भिवानी के विधि विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं चेयरपर्सन डॉ. प्रमोद मलिक ने एक ज्ञानवर्धक सत्र में आविष्कार, खोज और नवाचार की अवधारणाओं को स्पष्ट करते हुए बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) और पेटेंट के महत्व पर विभिन्न उदाहरणों और केस स्टडी के माध्यम से प्रकाश डाला।

इसके अतिरिक्त पंजाब नेशनल बैंक, खानपुर कलां के सीनियर मैनेजर श्री संदीप यादव ने प्रतिभागियों को एमएसएमई की विभिन्न श्रेणियों, ऋण सुविधाओं, पात्रता मानदंड, ब्याज दर, पुनर्भुगतान प्रक्रिया, महिला उद्यमियों के लिए उपलब्ध रियायतों तथा नए उद्यम शुरू करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के एक अन्य सत्र में वाईएमडब्ल्यू फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्री योगेंद्र कुमार ने मशरूम उत्पादन, स्टार्टअप विकास और मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्माण के अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए। उन्होंने प्रतिभागियों को एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजना के अंतर्गत उपलब्ध प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता के बारे में भी मार्गदर्शन दिया।

यह कार्यक्रम एमएसएमई ईएसडीपी की नोडल अधिकारी प्रोफेसर अंशु भारद्वाज तथा खाद्य एवं पोषण विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बीनू तंवर के समन्वय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रोफेसर अंशु भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने उद्यमिता और व्यावसायिक अवसरों से जुड़े विषयों पर वक्ताओं से प्रश्न पूछकर सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का समापन खाद्य एवं पोषण विभागाध्यक्ष एवं समन्वयक प्रोफेसर बीनू तंवर द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

फोटो कैप्शन :-02 दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते कुलपति प्रो सुदेश।

0
0 views

Comment