logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मऊ:गैस सिलेंडर के निर्धारित मानक से ज्यादा की ब्लैक मार्केटिंग एवं जमाखोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए होगी कड़ी कार्यवाही : जिलाधिकारी।

*गैस सिलेंडर के निर्धारित मानक से ज्यादा की ब्लैक मार्केटिंग एवं जमाखोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए होगी कड़ी कार्यवाही : जिलाधिकारी।*

जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने बताया कि पश्चिम एशिया में बिगड़े हालात के चलते कुछ लोगों द्वारा जनपद में गैस सिलेंडर की पर्याप्त मात्रा न होने की अफवाह फैलाई जा रही है इसके अलावा कुछ लोगों द्वारा गैस सिलेंडर के निर्धारित मानक से ज्यादा की ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त गैस एजेंसियों के मालिकों एवं अन्य लोगों को सख्त निर्देश दिए की गैस सिलेंडर के निर्धारित मानव से अधिक की धनराशि पर ब्लैक मार्केटिंग एवं जमाखोरी करने पर संबंधित गैस एजेंसी के मालिकों एवं ब्लैक मार्केटिंग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपद वासियों से अपील किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें, जनपद में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध है। ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से गैस सिलेंडर वितरित किया जा रहा है किसी भी उपभोक्ता को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में आज की स्थिति में 12499 गैस सिलेंडर का स्टॉक है एवं कल के दिन जनपद में कुल गैस सिलेंडर की खपत 8272 थी।

1
308 views

Comment