राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर द्वारा जल अर्पण दिवस समारोह का शुभारंभ
मेरठ। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गुरूवार को ग्राम उपलेहड़ा (मेरठ ब्लाक) में निर्मित ग्रामीण पेयजल योजना के जल अर्पण दिवस समारोह का राज्यमंत्री डाक्टर सोमेन्द्र तोमर ने शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होने ग्रामीणों से संवाद कर जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल के विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश दिया।
इस दौरान उनके साथ में मेरठ देहात मण्डल अध्यक्ष नवीन नेहरा, चेयरमैन दीपक राणा, पूर्व ब्लाक प्रमुख नितिन कसाना, स्थानीय ग्राम प्रधान सचिन सांगवान, प्रधान विजय नामदेव, जगत सिंह, हरवीर सिंह, महकार सिंह, आशीष सिह, सौदान सिंह व खजान सिंह आदि उपस्थित रहें।