नवकार महामंत्र की 168 घंटे की अखंड आराधना शांतिनाथ दिगंबर जैन जिनालय में सम्पन्न
मेरठ। जैनों के द्वारा आधारित महामंत्र नवकार की 168 घंटे की अखंड आराधना हनुमान चौक स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन जिनालय पर धूमधाम से सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में आचार्य विमर्श सागर जी 35 पिच्छीधारी दिगंबर श्रमण एवं श्रमणी समेत जिनालय आकर शांतिधारा कराई।
इस दौरान डा.शिशिर जैन ने बताया की यह अखंड अनवरत पाठ गत 4 मार्च सायंकाल से चल रहा है। जिसका समापन गत दिवस हुआ। पाठ के मुख्य आयोजक अमित जैन टीनू सुपुत्र स्व0श्री शशिकांत जैन एवं श्रीमती छवि जैन पत्नी डा0शिशिर जैन शुभम नर्सिंग होम तथा जयमाला जैन रही।
कार्यक्रम में अंचित अनु रैक्सी बुटिक, निपुण, उमेश, प्रिंस, श्वेता, सुरेन्द्र, प्रियंका, प्रीति, साधना, अनुज, कुुमुद, बबीता, राजीव, डोली, शालू व सुमन आदि का विशेष रूप से सहयोग रहा।