सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से की मुलाकात
मेरठ। सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में असमंजस की स्थिति के बीच मंगलवार को समाजवादी पार्टी के सरधना विधायक अतुल प्रधान, मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जैन ने सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने मार्केट के व्यापारियों की समस्या को विस्तार से बताते हुए उसका समाधान करने की भी अपील की।