नई दिल्ली : सुधा-बन्ना ने किया कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात, गर्मजोशी से मिले खड़गे — कहा, कांग्रेस की नीति को जन-जन तक पहुंचाएं
सुधा-बन्ना ने किया कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात, गर्मजोशी से मिले खड़गे — कहा, कांग्रेस की नीति को जन-जन तक पहुंचाएं
नई दिल्ली। मानगो नगर निगम की नव-निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्वमंत्री बन्ना गुप्ता ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान खड़गे ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और जीत की बधाई दी।
मुलाकात के दौरान मानगो नगर निगम के विकास, शहर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा गरीब, वंचित और आम जनता के हितों की रक्षा करने वाली रही है। उन्होंने सुधा गुप्ता को मेयर के रूप में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सुधा गुप्ता ने कहा कि यह मुलाकात उनके लिए प्रेरणादायक रही। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए संगठन के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस नेतृत्व ने दोनों नेताओं को भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।