जमशेदपुर : साकची में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
साकची में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज साकची प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रखंड स्तरीय संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण सह प्रभारी राकेश साहू ने किया। एवं संचालन प्रभारी राजेश चौधरी ने किया कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से हुई। इसके बाद श्री रामाश्रय प्रसाद ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास और उसकी विचारधारा पर प्रकाश डाला। इसके बाद राकेश तिवारी ने बूथ मैनेजमेंट पर अपने विचार साझा किए।
राज्य स्तरीय प्रशिक्षण लेकर आए प्रताप यादव और कौशल प्रधान ने एसआईआर, मनरेगा पेंसा कानून और बीएलए-2 से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया। अशोक चौधरी ने सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा की और पार्टी में अनुशासन का महत्व समझाया। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने के तरीकों पर विचार साझा किए। अंत में विनोद यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय सिंह आज़ाद, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, महिला प्रदेश महासचिव रजनी बंसल, रजनीश सिंह, आशुतोष सिंह, विनोद यादव सुनीता ओझा, राकेश साहू, विक्रम कुमार झा समेत अन्य प्रमुख कांग्रेस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।