logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

■ बोकारो : चास नगर निगम का कौन होगा डिप्टी मेयर ?


🤔चास नगर निगम की राजनीति इन दिनों काफी मौसम की तरह गर्म है। दिन में गर्मी रात में ठंडी, गरम होना भी लाजमी है, कहते है न कि कल तेरी बारी, आज मेरी बारी। वही बात है, कल तक जनता भगवान थी, आज वही जो जीते है पlर्षद आज वो भगवान बन बैठे है। क्योंकि कम से कम 18 पार्षद का मत एक होना है, तभी डिप्टी मेयर की कुर्सी मिलेगी। बैठक पर बैठक का दौर शूरू है। इस होटल से उस होटल,लेकिन बात अभी बन नहीं रही। मामला स्कॉर्पियो पर अटक जा रहा ,आखिर अब नेताजी आज तक तो मोटरसाइकिल से चले ही , अब जितने के बाद भी अगर मोटरसाइकिल से ही चले तो फिर जितना किस काम का? मेयर का चेहरा सामने आने के बाद अब शहर की नजरें डिप्टी मेयर की कुर्सी पर टिक गई हैं। नगर निगम के गलियारों में कई नामों की चर्चा है, वहीं हर पार्षद भी अपने-अपने समीकरण साधने में लगे हुए है। अब देखना दिलचस्प होगा कि किसे मिलती है डिप्टी मेयर की कुर्सी और कौन चास की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरता है। ओह सॉरी कौन पार्षदों के उम्मीद पर खरा उतरता है। अभी तो बात का दौर चल रहा , फिर उठा कर छिपने का दौर चलेगा क्योंकि अंतिम अंतिम तक डर बना रहता है कि कोई तोड़ न ले। अब देखना है कौन कितना किसको तोड़ सकता है। मामला कितना तक में सेट होता है l

0
0 views

Comment