logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एसएसपी ने पुलिस लाइन में बैरक, मैस व स्टोर का किया निरीक्षण

मेरठ। एसएसपी अविनाश पांडे द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की ड्रेस, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं परेड की गुणवत्ता का अवलोकन किया।

इसके उपरांत उन्होने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर बैरक, आरटीसी, मैस, स्टोर व अन्य शाखाओं का निरीक्षण करते हुए बैरक, मैस, प्रशिक्षण प्रणाली एवं वाहनों के रख-रखाव की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एएसपी अंतरिक्ष जैन आदि सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।

0
0 views

Comment