आवास विकास कार्यालय पर सेंट्रल मार्किट के व्यापारियों का धरना, दुकानों को बचाने सड़कों पर उतरे व्यापारी
मेरठ। शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने मार्केट में पंचायत करने के बाद आवास विकास के कार्यालय पर महिलाओं के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
व्यापारियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं और हमें लिखित में यह आदेश नहीं मिलता कि हमारे प्रतिष्ठान नहीं टूटेंगे तब तक हम आवास विकास के कार्यालय से नहीं उठेंगे।