8 मार्च को खाटूश्यामजी का सजेगा दरबार,निशान यात्रा के साथ होगा भव्य श्याम संकीर्तन
★जन जन से यह विनती बारम्बार,यह महोत्सव है श्री श्याम का,आना सपरिवार★
★संवाददाता : विजय अवस्थी★
पिहानी(हरदोई)। श्री खाटू श्याम सेवा समिति के तत्वावधान मे 8 मार्च को सुबह बाबा की भव्य निशान यात्रा निकली जायगी और शाम को बाबा श्याम का भव्य संकीर्तन होगा।
श्री खाटू श्याम सेवा समिति के पदाधिकारीयों ने बताया कि बाबा श्याम निशान यात्रा व संकीर्तन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बाबा श्याम के चतुर्थ संकर्तन व निशान यात्रा में सभी वर्गों के हजारों से ज्यादा सनातनी श्याम प्रेमी, साधु-संत एकजुट होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराऐंगे। बताया जा रहा है यात्रा को सनातनी महाकुंभ नाम देने का समिति का उद्देश्य है कि समस्त जातियों के भेदभाव को समाप्त कर सनातनी लोगों को साथ लेना और नगर के सभी जनों को एकजुट करके भव्य और दिव्य आयोजन कराना समिति का उद्देश्य है बाबा श्याम निशान यात्रा दुर्गा मंदिर निकट बाजार मंसूर नगर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान (कार्यक्रम स्थल)पर समाप्त होगी। तत्पश्चात रात्रि में बाबा श्याम जी के संकीर्तन मे आ रहे बडी दूर-दूर से गायक, अमन मिश्री जी महराज (श्री धाम वृन्दावन), अपर्णा मिश्रा जी (नाथ नगरी बरेली), शिवांश पंडित जी(सीतापुर ), अनंत मिश्रा जी(नाथ नगरी बरेली) स्वरा द म्यूजिकल बैंड (सीतापुर), हेमंत अग्रवाल श्याम सेवक ज्योति सेवादार (आगरा)आदि मसहूर गायकों द्वारा बाबा श्याम जी के मीठे मीठे भजनों को सुनकर जीवन को धन्य बनाए और बाबा श्याम की भक्ति मे डूबकर अपने जीवन को कृतार्थ करें।