logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पलामू : जपला स्टेशन रोड स्थित होटल में छापेमारी, अवैध हथियार के साथ होटल मालिक गिरफ्तार

जपला स्टेशन रोड स्थित होटल में छापेमारी, अवैध हथियार के साथ होटल मालिक गिरफ्तार

पलामू (झारखंड)। दिनांक 05 मार्च 2026 को शाम करीब 6:45 बजे गुप्त सूचना के आधार पर हुसैनाबाद थाना पुलिस ने जपला स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक होटल में छापेमारी कर अवैध हथियार बरामद किया और होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि झोपड़ी होटल का मालिक अपने पास अवैध हथियार छिपाकर रखा हुआ है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम जपला स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास झोपड़ी होटल पहुंची और होटल में सघन छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल में मौजूद एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम रामाकांत सिंह (उम्र 42 वर्ष) पिता स्व. देवव्रत सिंह, निवासी ग्राम मुनिया, थाना टंडवा, जिला औरंगाबाद (बिहार) बताया।

पुलिस ने जब होटल की तलाशी ली तो होटल के अंदर लकड़ी से बने टेबल काउंटर में छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद किया। पुलिस ने हथियार को जब्त करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करता है और अपने होटल में ही हथियार छिपाकर रखा हुआ था।

इस मामले में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 46/26 दिनांक 05.03.2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B) (a)/26 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

बरामदगी:-
एक देशी कट्टा (लकड़ी का बट लगा हुआ)
एक जिंदा गोली, जिसके पेंदे पर KF 8 mm लिखा हुआ

गिरफ्तार आरोपी:-
रामाकांत सिंह (42 वर्ष), पिता स्व. देवव्रत सिंह, निवासी ग्राम मुनिया, थाना टंडवा, जिला औरंगाबाद, बिहार

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी:
चंदन कुमार (पु.नि., सह थाना प्रभारी हुसैनाबाद)
नवदीश्वर सिंह (अनुसंधानकर्ता, हुसैनाबाद थाना)
रमण यादव (पु.अनि., हुसैनाबाद थाना)
अजय बेगा (सहायक अवर निरीक्षक, हुसैनाबाद थाना) टुनटुन कुमार (सहायक अवर निरीक्षक, हुसैनाबाद थाना) एटीओ/1113 सुशील कुमार शर्मा, एटीओ/957 रमेश नट, चौकीदार 668 अखिलेश कुमार

1095 views

Comment
  • Barun Kumar

    मुझे messg या कॉल करिएगा