logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पलामू : चैनपुर थाना क्षेत्र में हत्या कांड का उद्भेदन, दो अभियुक्त गिरफ्तार

चैनपुर थाना क्षेत्र में हत्या कांड का उद्भेदन, दो अभियुक्त गिरफ्तार

पलामू (झारखंड)। दिनांक 28.02.2026 को चैनपुर थाना अंतर्गत ग्राम चेड़ाबार के निकट कोयल नदी में झाड़ियों में छिपाया हुआ एक शव बरामद हुआ था। शव की पहचान युगेश सिंह, पिता – कृष्णा सिंह, निवासी – ग्राम करचा, पोस्ट – कण्डा, थाना – नावाबाजार, जिला – पलामू के रूप में की गई, जो ग्राम चेड़ाबार निवासी तिरधारी सिंह के दामाद थे।

इस संबंध में मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर चैनपुर थाना कांड सं0-57/2026, दिनांक-01.03.2026,‌धारा-103(2)/238/3(5) BNS के अंतर्गत प्राथमिकी अभियुक्त शिव कुमार सिंह उर्फ शिवपुजन सिंह एवं अन्य पाँच अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
कांड के त्वरित उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर (श्री राजीव रंजन) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें पुलिस निरीक्षक सदर अंचल एवं चैनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

गठनित टीम द्वारा छापेमारी के क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त शिव कुमार सिंह उर्फ शिवपुजन सिंह तथा अप्राथमिकी अभियुक्त जय प्रकाश सिंह उर्फ हुड़िया को दिनांक 05.03.2026 को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 27.02.2026 को रात्रि लगभग 20:30 बजे वे दोनों अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में ग्राम चेड़ाबार स्थित मुनेश्वर सिंह उर्फ ढेला सिंह के घर के सामने बेल के पेड़ के नीचे मृतक युगेश सिंह नशे की अवस्था में बैठे हुए थे।

दोनों अभियुक्तों द्वारा मृतक से खर्च के लिए पैसे की मांग की गई, जिसको लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों अभियुक्तों ने मृतक को कोयल नदी की ओर ले जाकर लोहे के फाइटर (पंच) से मारपीट की तथा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नदी में काशी की झाड़ियों में छिपा दिया गया।

अभियुक्तों ने यह भी बताया कि मारपीट के दौरान खींचातानी में मृतक का जीन्स एवं जूता खुल गया था, जिसे उन्होंने नदी में ही छिपा दिया। साथ ही मृतक का पिट्ठू बैग भी नदी में छिपा दिया गया था।

अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतक का जूता, पिट्ठू बैग एवं हत्या में प्रयुक्त लोहे का फाइटर (पंच) बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है। साथ ही मृतक के शव के पास से एक मफलर एवं बाएं पैर का एक चप्पल भी बरामद हुआ था, जिसे प्राथमिकी अभियुक्त शिव कुमार सिंह उर्फ शिवपुजन सिंह ने अपना होना स्वीकार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त :-

1. शिवपुजन सिंह उर्फ शिव कुमार सिंह, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता – प्रताप सिंह, ग्राम – चेड़ाबार, थाना – चैनपुर, जिला – पलामू।
2. जय प्रकाश सिंह उर्फ हुड़िया, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता – गोविन्द सिंह, ग्राम – चेड़ाबार, थाना – चैनपुर, जिला – पलामू।

जप्त / बरामद सामग्री :-

1. लोहे का फाइटर (पंच) – 01 अदद
2. मृतक का पिट्ठू बैग (जिसमें बच्चे के कपड़े एवं दवाइयाँ)
3. मृतक का एक जोड़ा जूता

छापामारी दल :-

1. पु०नि० पूनम टोप्पो, सदर अंचल।
2. पु०अ०नि० श्रीराम शर्मा, थाना प्रभारी, चैनपुर थाना।
3. पु०अ०नि० बाबूलाल दुबे।
4. पु०अ०नि० छत्रधारी कुमार।
5. स०अ०नि० विक्रम तामसोय।
6. सशस्त्र बल, चैनपुर थाना।

4
447 views

Comment