1100 पौधों का विराट वृक्षारोपण महाअभियान आयोजित।
खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002
खरखौदा : के.डी. इंटरनेशनल स्कूल, खरखौदा में शनिवार को “विराट वृक्षारोपण महाअभियान 2026” के अंतर्गत विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में 1100 पौधों का भव्य रोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक पवन खरखौदा रहे।
विद्यालय के चेयरमैन भूपेंद्र दहिया ने सभी गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विद्यालय प्रधानाचार्या तृप्ति सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 1100 पौधों का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विद्यालय का एक ऐतिहासिक कदम है और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प है।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया। विद्यालय परिवार के सभी स्टाफ सदस्यों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल बनाया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त तहसीलदार रणबीर, एमएसएमई प्रमोशन कौंसिल ऑफ इंडिया हरियाणा के चेयरमैन संदीप पराशर, एस.पी. दीपक, भारतीय जनहित परिषद के चेयरमैन भारत शर्मा, अनिल भारद्वाज , एम.डी. इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर संदीप खटक, आई.टी.आई. इंस्ट्रक्टर जयकिशन एवं जयपाल, एस.आई. कृपया राम (दिल्ली पुलिस), डॉ. नमन (मेडिकल ऑफिसर, सरकारी अस्पताल), ओमप्रकाश नंबरदार, तथा ब्लॉक समिति सदस्य नरेश अन्य आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।