जमशेदपुर : 49 सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों ने अहमदाबाद में लिया दो दिवसीय STEM प्रशिक्षण, शिक्षण गुणवत्ता सुधार की दिशा में अहम पहल
49 सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों ने अहमदाबाद में लिया दो दिवसीय STEM प्रशिक्षण, शिक्षण गुणवत्ता सुधार की दिशा में अहम पहल जमशेदपुर (झारखंड)। जिला के 49 सरकारी विद्यालयों के शिक्षक विक्रम ए. साराभाई कम्यूनिटी साइंस सेंटर, अहमदाबाद द्वारा संचालित दो दिवसीय व्यावहारिक STEM प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए, जिन्हें रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित एवं खगोल विज्ञान के उभरती तकनीकों और उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर प्रशिक्षित किया गया। यह पहल सरकारी विद्यालय में कक्षाओं को अधिक रोचक, सजीव एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक कदम है, आशा है प्रशिक्षित शिक्षकों के अनुभव से जिला के समग्र शिक्षण अनुभव में उल्लेखनीय सुधार होगा। जिला प्रशासन द्वारा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम टाटा स्टील फाउंडेशन एवं एक्सिस बैंक के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।