logo

रांची : झारखण्ड जगुआर (STF) ने शहीदों के बलिदान को किया नमन, परिजनों को किया सम्मानित

झारखण्ड जगुआर (STF) ने शहीदों के बलिदान को किया नमन, परिजनों को किया सम्मानित

रांची (झारखंड)। झारखण्ड जगुआर (STF) अपने गठन का 18 वां स्थापना दिवस दिनांक- 19.02.2026 को मनाने जा रहा है। राज्य में उग्रवाद उन्मूलन की दिशा में सफलतापूर्वक कार्रवाई करते हुए झारखण्ड जगुआर ने विगत 18 वर्षों में एक नई बुलंदी हासिल की है। इन 18 वर्षों के सफर में नक्सल विरोधी अभियान में 24 वीर जवानों / पदाधिकारियों ने वीरता का प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है।

राज्य में शांति और उन्नति का माहौल बनाए रखने में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीद जवानों के परिजनों को उनके गृह जिला जाकर सम्मानित किया गया। राज्य के विभिन्न जिलों में रह रहे शहीदों के परिजनों को सम्मान स्वरूप शॉल एवं भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस पदाधिकारियो द्वारा जवान शहीदों के परिजनों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना गया तथा यह आश्वस्त किया गया कि झारखण्ड जगुआर (STF) शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखेगी और उनके परिवार के साथ हर संभव सहयोग के लिये तत्पर रहेगी। झारखण्ड जगुआर (STF) शहीद जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन करती है।

24
1250 views