विराट हिंदू परिषद के द्वारा महासम्मेलन का आयोजन किया गया।
विराट हिंदू परिषद के द्वारा महासम्मेलन का आयोजन किया गया। आज दिनांक 14 फरवरी 2026 शनिवार को खंडार नगर पालिका मुख्यालय पर विराट हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा एकता एवं अखंडता को लेकर हिंदू समाज महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के आयोजन के तहत सुबह प्रातः 10:00 बजे खंडार नगर पालिका के मुख्य बाजार के खारी बावड़ी हनुमान जी महाराज के मंदिर परिसर में हिंदू समाज की महिलाएं एकत्रित हुई। एकत्रित महिलाओं ने अपने सिरों पर गंगा मैया के कलशों विराजित किया। उसके पश्चात गंगा मैया के 251 कलशो सहित गंगा मैया की भव्य कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ करते हुए। खारी बावड़ी हनुमान जी महाराज के मंदिर परिसर से होते हुए। खंडार नगर पालिका मुख्य बाजार से होते हुए। शुक्ला चौराहा से होते हुए। नायपुर तिराया से होते हुए। तहसील मुख्यालय परिसर से सब्जी मंडी परिसर से होते हुए। अग्रवाल मैरिज गार्डन परिसर में 251 कलशो की भव्य शोभा यात्रा पहुंची। उसके पश्चात सभी महिलाओं ने गंगा मैया कलशो भगवान शंकर का अभिषेक किया। सपना शर्मा, इंदिरा मंगल, हेमा मंगल, जय मंगल, आदि कई कई महिलाओं ने हिंदू समाज के महासम्मेलन के आयोजन के तहत सभी हिंदुओं को कर्तव्य निष्ठा के साथ में एकता एवं अखंडता बनाए रखने का मार्गदर्शन दिया है।