
बोकारो : नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत वाहन जांच के दौरान ₹2.70 लाख रुपये बरामद
नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत वाहन जांच के दौरान ₹2.70 लाख रुपये बरामद
बोकारो (झारखंड)। नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के मद्देनज़र जिले में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में बैरिकेटिंग लगाकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चिटाही मंदिर चेक पोस्ट पर सोमवार द्वितीय पाली में वाहन जांच के दौरान कुल ₹2,70,000 (दो लाख सत्तर हजार रुपये) नकद बरामद किए गए।
बरामद नकद राशि में अलग - अलग ₹1,98,500 एवं ₹71,500 शामिल हैं। वाहन जांच के दौरान संबंधित दो अलग - अलग व्यक्तिों द्वारा उक्त राशि के संबंध में कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके पश्चात *नियमानुसार राशि को जब्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।
मामले की सूचना जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को दे दी गई है।
जिला प्रशासन द्वारा नगर पालिका निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से लगातार निगरानी एवं जांच की जा रही है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अवैध धन के उपयोग पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या नियंत्रण कक्ष को दें।
नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 - 23 फरवरी को अवश्य मतदान करें।
आपका वोट, आपके शहर की ताकत - सशक्त नगर, स्वच्छ प्रशासन