मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना, लापता हुई 33 वर्षिय महिला
खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी- 7988804545, 8950236002
खरखौदा क्षेत्र के एक गांव से 33 वर्षीय महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने इस संबंध में थाना खरखौदा में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी पत्नी 9 फरवरी की सुबह बिना बताए घर से कहीं चली गई थी।
पति ने शिकायत में ये भी बताया कि उसी दिन उसके के पास सोनीपत के मामा-भांजा चौक से एक अज्ञात महिला के नंबर से फोन आया। फोन पर उसकी पत्नी ने संक्षिप्त बात की और कहा कि "मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना।
" पति ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर किसी अज्ञात स्थान पर छिपा कर रखा गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब कॉल लोकेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश में जुट गई है।