logo

राज्यपाल द्वारा स्टैनफोर्ड स्कूल के चेयरमैन उत्सव दहिया सम्मानित।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

बीते दिन खरखौदा के रोहतक रोड पर स्थित प्राकृतिक खेती-समृद्ध किसान' सम्मेलन के कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्यातिथि गुजरात महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत पहुँचे, इस दौरान उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती करने के प्रति जागरूक किया। वही इस दौरान समाज उत्थान और जनहितकारी कार्यों में विशिष्ट योगदान के लिए राज्यपाल द्वारा स्टैनफोर्ड स्कूल के चेयरमैन उत्सव दहिया को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

​सम्मान प्राप्त कर विद्यालय पहुँचने पर उत्सव दहिया का समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शिक्षकों ने इसे संस्थान के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि बताया।

​इस अवसर पर चेयरमैन उत्सव दहिया ने कहा कि यह सम्मान विद्यालय की मूल्य आधारित शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि वे भविष्य में भी प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

196
7507 views