logo

राज विधा केंद्र द्वारा हैदराबाद में लगाया गया नि: शुल्क नेत्र जांच शिविर : सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

राज विद्या केंद्र द्वारा हैदराबाद में लगाया गया निःशुल्क नेत्र जांच शिविरः सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ


हैदराबाद में राज वि‌द्या केंद्र द्वारा 7 एवं 8 फरवरी को दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। उ‌द्घाटन समारोह के प्रथम दिन डॉ. प्रियंका जी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जबकि दूसरे दिन वरिष्ठ सदस्य गोपाल रेड्डी जी ने समारोह का विधिवत उ‌द्घाटन किया। इस शिविर में आसपास के गाँवों से आए 650 से भी अधिक लोगों की आँखों की जाँच की गई शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगों की आंखों की विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। जांच के दौरान मोतियाबिंद, नजर कमजोर होना, आंखों में जलन एवं अन्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों की पहचान की गई। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क चश्मे एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गई तथा कुछ गंभीर मरीजों को आगे के उपचार हेतु परामर्श भी दिया गया। शिविर के दौरान मरीजों में काफी उत्साह देखा गया। उन्होंने राज विद्या केंद्र एवं चिकित्सकों की टीम का धन्यवाद किया। राज विद्या केंद्र द्वारा समाज सेवा के उद्देश्य से निरंतर नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संस्था वर्ष 2026 की शुरुआत से ही विभिन्न राज्यों में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित कर रही है। अब तक मिर्जापुर, झारखंड एवं छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविरों का सफल आयोजन किया जा चुका है, जिससे सैकड़ों लोगों को इसका लाभ हुआ है। इसी पहल को जारी रखते हुए, प्रेमसागर फाउंडेशन एवं द प्रेम रावत फाउंडेशन के सौजन्य तथा यूथ पीस फाउंडेशन के सहयोग से राज विद्या केंद्र, शहूरपुर, छत्तरपुर, नई दिल्ली में 14 एवं 15 फरवरी को दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की आंखों की जांच एवं उपचार किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उ‌द्देश्य जरूरतमंद लोगों को नेत्र स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

37
2781 views