इंग्लैंड-नेपाल के बीच पहला इंटरनेशनल मुकाबला आज:हैरी ब्रूक की कप्तानी में उतरेगी इंग्लिश टीम; अफगानिस्तान को वर्ल्डकप में हरा चुका है नेपाल
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन रविवार को क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। 2022 की चैंपियन इंग्लैंड अपने अभियान की शुरुआत नेपाल के खिलाफ करेगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट का पांचवां मैच होगा। क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार है जब इंग्लैंड और नेपाल की टीमें टी-20 इंटरनेशनल में आमने-सामने होंगी।
2024 के बाद इंग्लैंड के टॉप टी-20 प्लेयर्स
जोस बटलर: इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक। बटलर ने 147 मैचों में 3950 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 148.66 का है, जिनमें 1 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं।