logo

मंत्री को घेरने वाले विधायक के पिता बोले-मैं धृतराष्ट्र नहीं

महोबा में कहा- स्वतंत्र देव चापलूसों से घिरे, गुड्‌डू की पीठ थपथपानी चाहिए|

महोबा में जलशक्ति मंत्री को बंधक बनाने के बाद चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत उर्फ गुड्‌डू भैया को भाजपा ने नोटिस भेजा है। इसके बाद विधायक के पिता और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत भी बेटे के समर्थन में उतर आए हैं।

30 जनवरी को महोबा जिले में भाजपा विधायक और मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच टकराव हुआ था। विधायक ने 100 से अधिक प्रधानों के साथ मंत्री का काफिला रोक लिया था। आरोप लगाया था कि सड़कें खोद कर रख दी गई हैं। काम नहीं हो रहा। इसके बाद मंत्री और विधायक के बीच जमकर नोकझोंक हुई थी। करीब 30 मिनट बाद हंगामा शांत हुआ था।

0
0 views