
K D इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई टीम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना।
खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002
खरखौदा जिला सोनीपत के रोहतक रोड पर स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे केडी इंटरनेशनल स्कूल का बिता दिन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ।
सीबीएसई एफिलिएशन की प्रक्रिया के अंतर्गत बोर्ड द्वारा गठित एक उच्चस्तरीय टीम ने विद्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में कई प्रकार के खेल भी आयोजित करवाए गए।
निरीक्षण के दौरान सीबीएसई टीम ने विद्यालय के हर पहलू का बारीकी से मूल्यांकन किया। टीम ने विशेष रूप से स्कूल की आधुनिक अधोसंरचना सुसज्जित प्रयोगशालाओं, समृद्ध पुस्तकालय और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।
वही संकल्प शैक्षणिक स्तर की जांच करते हुए टीम ने शिक्षकों की योग्यता और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को भी सराहा। बोर्ड के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में उपलब्ध संसाधनों और शिक्षा के अनुकूल वातावरण को उत्कृष्ट बताया।
सामूहिक प्रयासों की जीत
विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रबंधन, समर्पित शिक्षकों, मेहनती विद्यार्थियों और विश्वास बनाए रखने वाले अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
सीबीएसई संबद्धता मिलने के बाद स्कूल अब राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक नया मुकाम हासिल करेगा।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संकल्प
निरीक्षण की सफलता पर विद्यालय परिवार ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है। प्रबंधन ने दोहराया कि संस्थान भविष्य में भी छात्रों के सर्वांगीण विकास और उच्च स्तरीय शिक्षण मानकों को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस उपलब्धि से क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए भविष्य में बेहतर शैक्षिक अवसरों के द्वार खुलेंगे।