रांची : पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र में महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझाया
राँची पुलिस के द्वारा तमाड़ थाना क्षेत्र में महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझाया
रांची (झारखंड)। प्रसंग दिनांक-01.02.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि तमाड़ थाना अंतर्गत ग्राम-तालाडीह, पो० मानकीडीह, थाना-तमाड़, जिला राँची में एक महिला (एतवारी कुमारी) की चूल्हे की आग में जलने स मृत्यु हो गयी है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु ग्राम-तालाडीह, पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु रिम्स, राँची भेजा गया। पोस्टमॉर्टम उपरांत शव को अंतिम संस्कार करने हेतु परिजनों को सौंप दिया गया। दिनांक 02.02.2026 को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिसमें चिकित्सक महोदय के द्वारा बताया गया कि उक्त मृतिका की मृत्यु आग में जलने से नहीं हुई है बल्कि सिर में गोली लगने से मृत्यु हुई।
तत्पश्चात् मृतिका के परिजनों को सूचित गया तथा आवेदक बुधू लोहरा, उम्र-39 वर्ष, पिता स्व० बांगो लोहरा, ग्राम-तालाडीह, पो०-मानकीडीह, थाना-तमाड़, जिला-राँची के टंकित आवेदन के आधार पर तमाड़ थाना कांड सं0-10/2026, दिनांक-03.02.2026, धारा-103(1)/118(2)/238/326/3(5) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), राँची के निर्देशन में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बुण्डू रॉची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल अभियुक (1) सोनाराम लोहरा, (2.) सोमा लोहरा, (3.) लखीचरण मुण्डा, (4.) कालीचरण लोहरा को ग्राम-तालीडीह तमाड से (5.) अमित लोहरा को गाँव-नुरीडीह, तमाड़ तथा (6.) विष्णु महतो को राँची नामकुम स्थित सामलौंग से विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
पुछ-ताछ के क्रम में इनलोंगों के द्वारा अपना अपराध स्वीकार किये तथा बताये कि मृतिका एतवारी कुमारी अभियुक्त सोनाराम लोहरा की भाभी है। सोनाराम लोहरा को शक हो गया था कि मृतिका एतवारी कुमारी जादू-टोना जानती है तथा उसी ने ही उसके दो बच्चों को जादू-टोना करके जान से मार दिया।
इस बात से सोनाराम लोहरा काफी नाराज हो गया और उसकी भाभी एतवारी कुमारी को जान से मारना चाहता था। इस काम को करने में उसका शाला अमित लोहरा ने उसका साथ दिया। अमित लोहरा ने शूटर विष्णु महतो से बात की। विष्णु महतो 02 लाख रूपये में एतवारी कुमारी को जान से मारने के लिये तैयार हो गया।
दिनांक-01. 02.2026 को शाम में अमित लोहरा, शूटर विष्णु महतो एवं बबलू महतो उर्फ देव कुमार महतो के साथ ग्राम-तालाडीह एतवारी के घर पहुँचे। वहाँ पर पहले से ही अन्य अभियुक्त (1.) सोनाराम लोहरा, (2.) सोमा लोहरा, (3.) लखीचरण मुण्डा. (4.) कालीचरण लोहरा सभी ग्राम-तालाडीह, थाना-तमाङ जिला-राँची मौजूद थे। शूटर विष्णु महतो एवं बबलू महतो उर्फ देव कुमार महतो एतवारी कुमारी के घर घुस गये और शूटर विष्णु महतो के द्वारा एतवारी कुमारी को गोली मारकर हत्या कर दिया गया।
तत्पश्चात् अभियुक्त (1.) सोनाराम लोहरा, (2.) सोमा लोहरा, (3.) कालीचरण लोहरा ने मृतिका को चूल्हा के आग में जला दिया, ताकि गोली का निशान मिट जाय और लोगों को ऐसा लगे की एतवारी कुमारी की मृत्यु चूल्हा के आग में जलने से हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम :-
(1.) सोनाराम लोहरा, उम्र 35 वर्ष, पिता-बांगो लोहरा,
(2) सोमा लोहरा, उम-19 वर्ष, पिता-जीवन लोहरा,
(3.) लखीचरण मुण्डा, उम्र 21 वर्ष, पिता-स्व० गंधर मुण्डा,
(4.) कालीचरण लोहरा, उम्र 24 वर्ष, पिता-स्व० केदार लोहरा, सभी ग्राम-तालाडीह, थाना-तमाड़, जिला-राँची,
(5.) अमित लोहरा, उम्र-24 वर्ष, पिता एतवा लोहरा, ग्राम-नुरीडीह, थाना-तमाड़, जिला-राँची
(6.) विष्णु महतो, उम्र-21 वर्ष, पिता-अनिल कुमार महतो, ग्राम-बासाहातु, थाना-राहे, वर्तमान ग्राम-राजनगर पतरा टोली, थाना-बुण्डू, जिला-राँची ।
सरांशः- दिनांक-02.02.2026 को सूचना प्राप्त गर्न जि
जप्त सामानों की विवरणी :-
(1.) कांड में प्रयुक्त हथियार एक लोहे का देशी कट्टा,
(2.) दो मोटर साईकिल
(3.) दो मोबाईल फोन
छापामारी दल के सदस्य :-
1. पु०अ०नि० प्रवीण कुमार थाना प्रभारी तमाड, राँची।
2. पु०अ०नि० प्रेम सागर, तमाड़ थाना, राँची।
3. पु०अ०नि० प्रशांत गौरव, थाना प्रभारी दशमफॉल, राँची।
4. स०अ०नि० अजय प्रताप, तमाड़ थाना, राँची।
5. स०अ०नि० सिरिल, तमाड़ थाना, राँची।
6. तमाड़ थाना के सशस्त्र बल।