logo

प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास की झलक दिखा 26वां वार्षिक उत्सव

जयपुर l गायत्री शिक्षा समिति के तत्वावधान में झालाना ग्राम, मालवीय नगर, जयपुर स्थित गायत्री शिक्षा मंदिर सेकेंडरी विद्यालय में 26वां वार्षिक उत्सव एवं कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राम नारायण कुवाल ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कालीचरण सर्राफ एवं अतिविशिष्ट अतिथि रवि प्रकाश मेहरडा (पूर्व पुलिस महानिदेशक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथियों में सुमन शर्मा (भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता), ओमप्रकाश मूर्तिकार (प्रदेशाध्यक्ष, अखिल भारतीय बैरवा महासमा), अमरचंद लाका, नरेन्द्र अवस्थी, चंद्रभान बैरवा, हरिराम नागरवाल, के. एल. वर्मा, गुरुप्रसाद लखेरा एवं रामकिशन मेहरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, अनुशासन एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त कर देश, समाज एवं परिवार का नाम एवं विधालय का रोशन करने के लिए प्रेरित किया l कार्यक्रम में नन्हे-मन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। अतिथियों ने विद्यालय स्टाफ द्वारा बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं कौशल के विकास की सराहना की। विद्यालय की व्यवस्थापिका श्रीमती सुनीता बैरवा एवं गायत्री शिक्षा समिति के अध्यक्ष नरसी कुमार बैरवा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं सत्कार किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

1
0 views