logo

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा। पीड़ित किसानों के सहयोग में तहसील मुख्यालय पर दिया ज्ञापन।। (पं० मनोज कुमार शर्मा) आज दिनांक 29 जनवरी 20

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा। पीड़ित किसानों के सहयोग में तहसील मुख्यालय पर दिया ज्ञापन।।


(पं० मनोज कुमार शर्मा)
आज दिनांक 29 जनवरी 2026 गुरुवार को सुबह प्रातः 11:00 बजे करीबन कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं खंडार तहसील मुख्यालय के सामने एकत्रित हुए। एकत्रित कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने 27 जनवरी 2026 को हुई
ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों के सहयोग में एवं राजस्थान सरकार से फसल खराबे का मुआवजा दिलाने के लिए। शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पीड़ित किसानों के सहयोग में मुख्यमंत्री के नाम खंडार तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं एकत्रित पीड़ित किसाने खंडार तहसीलदार महोदय से अपील की 2025 अगस्त के महीने में अतिवृष्टि की बारिश से भी हमारी खरीफ की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई। शासन प्रशासन के द्वारा मौका मुआयना किया गया। पीड़ित किसानों ने खंडार उपखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालय प्रशासन तक भी फसल खराबे के लिए। गुहार लगाई है। लेकिन सभी पीड़ित किसानों को अफसोस है कि आज तक के हालातो में भी खरीफ की फसल का पीड़ित किसान तक कोई मुआवजा नहीं आया है। 1 वर्ष में दो बार फसल खराब हो जाने के कारण क्षेत्र का किसान आर्थिक संकट की पीड़ा को झेल नहीं पा रहा है। इसीलिए खंडार उपखंड मुख्यालय प्रशासन एवं जिला मुख्यालय प्रशासन एवं राजस्थान सरकार से निवेदन है कि पीड़ित किसान के सहयोग में फसल खराबा का मुआवजा दे करके शासन प्रशासन एवं राजस्थान सरकार अपनी कर्तव्य निष्ठा का सच्चा परिचय देकर के अपने कार्य को कर्तव्य निष्ठा से निभाएं। एकत्रित सभी पीड़ित किसानों के चेहरे पर आर्थिक संकट से चिंता की लकीरें साफ तौर पर देखी जा रही है।

0
0 views