जमशेदपुर : मानगो में सुधा गुप्ता रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुई
मानगो में सुधा गुप्ता रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुई जमशेदपुर (झारखंड)। मानगो नगर निगम के प्रत्याशी श्रीमती सुधा गुप्ता ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर हिलव्यू कॉलोनी, मानगो में आयोजित रामकथा के सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।यह अवसर केवल एक समारोह नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक चेतना का उत्सव है।अयोध्या में राम मंदिर में विराजित रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने देश को एक सूत्र में बाँधने का कार्य किया है। आज दूसरे वर्ष में प्रवेश करते हुए यह संकल्प और भी दृढ़ होता है कि श्रीराम के आदर्श—सत्य, सेवा, मर्यादा और सद्भाव—हमारे जीवन और समाज की दिशा तय करें।इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब यह प्रमाण है कि श्रीराम भारत की आत्मा हैं।