रांची : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर किया नमन
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर किया नमन
रांची (झारखंड)। झारखंड आंदोलन के जननायक, और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर रांची के मोरहाबादी स्थित स्वर्गीय गुरुजी के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी मां रूपी सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन के साथ परिवार के कई सदस्यों ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया।