logo

■ बोकारो : चोरों ने लूट लिया नेत्री का घर, ले गए लाखों l

बोकारो में एक बार फिर चोरों का आतंक बढ़ गया है। कब किसके घर या दुकान में चोरी हो जाए कहना मुश्किल है। चोरों का बेखौफ अंदाज देखिए कि उन्हें अब सत्ताधारी दल के नेत्री तक के घर में सेंधमारी कर दी और ले गए लाखों।
यह मामला Bokaro Steel City थाना क्षेत्र के सेक्टर - 03D/ 595 का है। इस आवास में रहने वाले उपेंद्र सिंह अपने भाई के सेक्टर - 4E आवास में 21 दिसंबर 2025 को 07 बजे शाम खाना खाने गए। रात्रि करीबन 8.30 बजे जब लौटे तो चोरों ने कांड कर डाला था। श्री सिंह के अनुसार सवा लाख नगद और बेटी की शादी के लिए करीबन 35 लाख के बनाए गए गहने चोर ले गए। पीड़ित उपेंद्र सिंह की पत्नी कांग्रेस नेत्री हैं। उनकी पत्नी रीता सिंह बोकारो महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वें बंगलोर में अपनी बेटी के पास थी, जब चोरी हुई। 22 दिसंबर को इस घटना बाद रीता सिंह बोकारो लौटी हैं और 23 दिसंबर अर्थात आज थाने में इस चोरी का मामला यह परिवार दर्ज करवाएगा। आपको बता दे की सिटी में एक बार फिर चोरों की गतिविधियां बढ़ गई है। 25 नवंबर 2025 को सेक्टर - 3C/ 172 में करीबन 15 लाख की चोरी का मामला सामने आया था। इसके बाद दिसंबर में ही एक पूर्व BSL कर्मी के सेक्टर - 12 स्थित आवास से भी चोरों ने लाखों की लूट की थी। इसके अतिरिक्त कई दुकानों में भी सेंधमारी चोरों ने की है। इन सभी मामलों के अभियुक्त फिलहाल POLICE की पकड़ से बाहर हैं।

0
414 views