logo

वाराणसी में आज भारतीय सिनेमा के अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी दिवंगत मां हेमवंती देवी की अस्थि का विसर्जन गंगा में किया...

चंदौली वाराणसी, वाराणसी में आज सोमवार को भारतीय सिनेमा के अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी दिवंगत मां हेमवंती देवी की अस्थि का विसर्जन किया। अभिनेता पंकज त्रिपाठी सुबह वाराणसी के घाट पर पहुंचे और नाव पर सवार होकर गंगा नदी के बीच में गए। वहां ब्राह्मणों ने मंत्रों के साथ अस्थि विसर्जन कर्म कांड कराया।

गंगा घाट पर वापस लौटने के बाद पंकज त्रिपाठी ने ब्राह्मणों को परम्परा निभाते हुए दान किया। साथ ही वेदपाठी ब्राह्मणों ने धार्मिक अनुष्ठान भी कराया।

वाराणसी में इस बार अपनी व्यक्तिगत यात्रा के दौरान अभिनेता पंकज त्रिपाठी मीडिया के कैमरे और बातचीत से बचते रहे। वहीं केसरी न्यूज 24 मीडिया नेटवर्क के प्रतिनिधि ने जब अभिनेता पंकज त्रिपाठी से स्माल इंटरव्यू के लिए कहा तो उन्होंने तपाक से कहा कि, यार! अभी समय नहीं है, होटल पर आना वहीं....। और गंगा द्वार की तरफ बढ़ गए।

0
0 views