logo

24 जनवरी 1950 को भारत की संविधान सभा ने वंदे मातरम को राष्ट्रगीत के रूप में अपनाया : काशी नमोघाट पर सुरेश खन्ना ने कहा...


वाराणसी में नमो घाट पर वंदे मातरम राष्ट्रगीत के 150 वें 'स्मरण दिवस समारोह' में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 'वंदे मातरम' राष्ट्रगीत को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1875 में रचित किया, जिसे 1896 में रविंद्र नाथ टैगोर ने सर्वप्रथम गाया। इतिहास की तिथि 24 जनवरी 1950 को भारत की संविधान सभा ने वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया। इस गीत ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के समय राष्ट्रीय चेतना जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

समारोह में मंत्री सुरेश खन्ना सहित भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महापौर अशोक तिवारी, महानगर के पूर्व अध्यक्ष विद्या राय, महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी व महिला कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का गायन किया। इस अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा में हजारों लोग उपस्थित रहे।

0
0 views