logo

AiMA MEDIA मत्स्य विभाग की बड़ी कार्यवाही* *लगभग 6 क्विंटल थाईलैंड मांगूर मछली नष्ट* इंदौर 27 मार्च 2024

*मत्स्य विभाग की बड़ी कार्यवाही*
*लगभग 6 क्विंटल थाईलैंड मांगूर मछली नष्ट*
इंदौर 27 मार्च 2024
इंदौर जिले में मत्स्य विभाग द्वारा मानव जीवन की सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिबंधित 6 क्विंटल थाईलैंड मांगूर मछली नष्ट की गई। यह कार्यवाही कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में मत्स्योद्योग विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों की गठित टीम द्वारा की गई।
मत्स्य विभाग के सहायक संचालक श्री एम.के. पानखेडे ने बताया कि प्रतिबंधित उक्त मछली पिछले दिनों सूचना प्राप्त होने पर सदर बाजार क्षेत्र से वाहन क्रमांक एमपी 09 -एलआर-6264 में 2 टंकियों में रखकर परिवहन करते हुये जप्त की गई थी। इन मछलियों को शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बिलावली में विधिवत नष्टीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि थाईलैंड मांगूर मछली का पालन एवं क्रय-विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। इस प्रतिबंध के पालन के संबंध में इंदौर जिले में मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की जा रही है। उक्त मछली के सेवन करने से कैंसर, चर्मरोग, शुगर एवं अन्य घातक बिमारियां होने की आशंका रहती है।

14
1588 views