logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गांधी जयंती पर आम आदमी पार्टी नेत्री संगीता चौबे पहुंच गांधी घाट महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को अर्पण किया श्रद्धा सुमन

जमशेदपुर (झारखण्ड) 02 अक्टूबर महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी नेत्री संगीता चौबे अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ गांधी घाट पहुंच महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माला एवं पुष्प अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
मौके पर महिला नेत्री संगीता चौबे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज के समय में हमें महात्मा गांधी जी के आदर्श पर चलना चाहिए साथ ही साथ महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा आम आदमी पार्टी से जुड़ना चाहिए क्योकि यह पार्टी सत्ता पाने के उद्देश्य से नही बनी है ये पार्टी आम आदमी की जीवन को सुधारे तथा खुशहल भारत का निर्माण करने के उद्देशो से बना है और जिस पर पार्टी के हम जैसी नेत्री काम कर रही है साथ ही समाज मे अपनी भागीदारी निश्चित करने के लिए अहिंसा एवं सद्भावना के साथ खड़े रहना की आवश्यकता होती है जिस कारण से मैं शपथ लेती हूं कि मैं महिलाओं की दुख दर्द एवं तकलीफ को समाज में मिटाने के लिए सदैव तत्पर रहूंगी।

मौके पर उपस्थित रहे पार्टी के वरिष्ट नेत्र प्रेम कुमार, जिला महानगर पदाधिकारी अभिषेक,राजू, महिला नेत्री रेणु,आशा,रानी आदि।



👉 न्यूज़, विज्ञापन एवं शुभकामनाएं प्रकाशित करने हेतु अवश्य संपर्क करें 8092623310(C)

18
9261 views
1 shares

Comment