logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सांसद डा. अरविन्द शर्मा ने मनजीत दहिया सहित 50 समाज सेवकों को किया महान स्वतंत्रता सेनानी पं. श्रीराम शर्मा सम्मान 2023 पुरस्कार से सम्मानित

रोहतक 2 अक्टूबर। पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच के प्रधान डा. अशोक दीक्षित की अध्यक्षता में रोहतक लोकसभा के सांसद डा. अरविन्द शर्मा ने आज स्थानीय हुडा सिटी पार्क में हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा, डा. श्यामा भारतीय प्रदेशाध्यक्ष महिला विंग, मनोहर लाल चांदीवाल प्रदेश चेयरमैन पिछड़ा प्रकोष्ठ, मनोहर लाल साकंला भाट प्रदेशाध्यक्ष भाट समाज सेवा समिति रजि. हरियाणा, रणबीर सिंह दहिया प्रधान जनकल्याण संघ नेहरू काॅलोनी रोहतक, पिंकी कुमारी भौरिया चांदी प्रदेश महासचिव महिला विंग, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा देवी हलालपुर, ऋतु मेघराज प्रजापति, संतोष प्रजापति, सुखवन्त सिंह हांसलिया भारतीय पीलीबंगा हनुमानगढ़, राहुल भारद्वाज पर्यावरण प्रेमी पीलीबंगा, रामकरण पूनम प्रजापति सुरतगढ़ (श्री गंगानगर), ऋतु प्रजापति राष्ट्रीय खिलाड़ी सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक गणमान्य व्यक्तियों को महान स्वतंत्रता सेनानी पं. श्रीराम शर्मा सम्मान-2023 से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा पिछले 32 वर्षों से सामाजिक कार्य कर रहे हैं और अब तक सैकड़ों राष्ट्रीय व प्रदेशस्तरीय सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। सांसद डा. अरविन्द शर्मा ने कहां की समाज सेवी मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा पिछले कई वर्षों से सामाजिक व धार्मिक कार्य कर रहे हैं और बहुप्रतिभा के धनी हैं। इस अवसर पर कलानौर की पूर्व विधायक सरिता नारायण, रोहतक के मेयर मनमोहन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल उर्फ राजू सहगल, भाजपा एस.सी. मोर्चा के जिलाध्यक्ष शमशेर कलिंगा, रोहतक के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद अशोक खुराना, समाचार निदेश के मुख्य संपादक मुकेश भोगल ने भी समाजसेवी मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा व सभी सम्मानित समाजसेवकों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

17
6416 views

Comment