logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा की विजय यात्रा को जारी रखने का संकल्प लें पन्ना प्रमुख: औमप्रकाश धनखड़

भाजपा की विजय यात्रा को जारी रखने का संकल्प लें पन्ना प्रमुख -औमप्रकाश धनखड़

खरखौदा/सोनीपत-सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

- धनखड़ ने चौधरी छोटूराम , दादा कुशाल सिंह दहिया और परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह को किया नमन

रविवार को सोनीपत की खरखौदा विधानसभा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश धनखड़ ने पन्ना प्रमुखों को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि वर्ष 2014 में शुरू हुई भाजपा की विजय यात्रा 2024 में बड़ी जीत के साथ आगे बढ़ेगी। इस विजयी यात्रा के पन्ना प्रमुख कर्णधार होंगें।

भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की नीयत और नीति में खोट बताया। धनखड़ ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन की आयोजक मीना नरवाल और सभी कार्यकर्ताओं को सफल आयोेजन की बधाई दी।

धनखड़ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उदयभान के बयान से कांग्रेस की असलियत जनता के सामने आई है और जनता 2024 के चुनाव में कांग्रेस को पूरी तरह नकारकर इसका जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मतदाताओं को श्राप देने की बात कही थी और राक्षस तक कहा। कांग्रेसी अब अपनी पार्टी का जनाधार खिसकता देख गाली गलौच पर उतर आएं हैं।

धनखड ने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी की विजय के सूत्रधार हैं और भाजपा की शक्ति उसका बूथ का कार्यकर्ता है। आगामी चुनाव में विजयश्री दिलाने में हमारे पन्ना प्रमुखों की विशेष भूमिका रहने वाली है।

उन्होंने पन्ना प्रमुखों का आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव 2024 के लिए अभी से कमर कस लें और मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी पन्ना प्रमुखों से 2024 में केंद्र और हरियाणा में भाजपा सरकार को पुनः स्थापित करने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े 9 सालों में अपने वादे पूरे किए हैं। कश्मीर से धारा-370 को हटाया, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात दिलाई। 27 सालों से लटके महिला आरक्षण बिल को पास कराकर माताओं-बहनों को उनका हक दिलाने का ऐतिहासिक काम मोदी जी ने किया है।

आज भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीतियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी देश को तरक्की की राह पर आगे बढ़ा रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज विश्व में भारत का डंका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से बज रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में भाजपा सेवा पखवाड़ा चला रही है।

इस पखवाड़े के तहत सभी पन्ना प्रमुख सेवा कार्यों के साथ-साथ भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि सभी पन्ना प्रमुख घर-घर जाकर कांग्रेस और उनके नेताओं के कृत्यों को भी उजागर करें और जनता को बताए कि कांग्रेस की नीतियों कभी भी जनहितैषी नहीं रही।

ये परिवारवादी लोग हैं और इनकी सोच में परिवार का हित बसता है जनता का हित नहीं। धनखड ने पन्ना प्रमुख सम्मलेन से पहले रहबरे आजम चौ छोटूराम, त्याग और बहादुरी के प्रतीक दादा कुशाल सिंह दहिया, वीर योद्धा परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के कुशल नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रह है और भाजपा पन्ना तक पहुँच चुकी है। मोदी जी के नेतृत्व में 9 साल बेमिसाल रहे हैं।

भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था वाला देश बना। इस मौके पर उन्होंने मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्ध्यिां भी गिनवाई। वहीं पन्ना प्रमुख सम्मेलन की आयोजक मीना नरवाल ने नारी शक्ति वंदन बिल पास होने पर मोदी सरकार का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 9 साल में केंद्र और राज्य में महिला सशक्तिकरण को लेकर काफी काम हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मनोहर सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य करा रही है। विकास के दम पर और जनता के आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं की मेहनत से तीसरी बार केंद्र व राज्य में मोदी-मनोहर सरकार बननी तय है।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कविता जैन, गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी, सोनीपत प्रभारी जवाहर सैनी, प्रीतम खोखर, जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख ओम प्रकाश अतरे, प्रदीप सांगवान, रविन्द्र दिलावर, आजाद सिंह नेहरा, रामजी कौशिक, मंजीत, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष जसबीर, सतीश, सुरेंद्र दहिया, सतेंद्र दहिया, रजनी, दिनेश व्यास, शिव कुमार, जय प्रकाश शर्मा, कुलदीप काकरण व अन्य आदि उपस्थित रहे।

204
2910 views
1 shares

Comment