logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

● भगवान गणपति रिद्धि सिद्धि अपने भक्तों को प्रदान करते है : डॉ.सुरेश मिश्रा कुरुक्षेत्र हरियाणा, ( तरुण शर्मा ) AIM

● भगवान गणपति रिद्धि सिद्धि अपने भक्तों को प्रदान करते है : डॉ.सुरेश मिश्रा

कुरुक्षेत्र हरियाणा, ( तरुण शर्मा ) AIMA, 21-09-23।

श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली (कुरुक्षेत्र ) के अध्यक्ष ज्योतिष व वास्तु आचार्य डॉ.सुरेश मिश्रा ने भक्तों को बताया कि गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है किन्तु महाराष्ट्र में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। गणेश चतुर्थी महोत्सव पर्व मंगलवार 19 सितम्बर 2023 से प्रारंभ हुआ और शनिवार 23 सितम्बर 2023 श्री गणपति विसर्जन को भक्तों द्वारा श्रध्दा और भक्ति से मनाया जाएगा। हर साल यह पर्व भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।
भक्तों द्वारा प्रतिदिन सायं 3 बजे विशेष गणेश पूजन और कीर्तन होगा।
पंडित राहुल मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रों से पूजा अर्चना करवाई जायेगी।
विशेष मुख्य यजमान रामकुमार गर्ग और संदीप गर्ग ने अपने परिवार सहित पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरण किया। सुमित्रा पाहवा, निशा अरोड़ा, शिमला धीमान, पूजा कुकरेजा,अनु पाहवा और सुशील भक्त जी ने सुंदर भेंटे गाई।

12
2819 views
1 shares

Comment