logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

● पानीपत के लाल भारत माँ के वीर सपूत शहीद मेजर आशीष धौंचक को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुची पूर्व केंद्रीय मंत्री कु

● पानीपत के लाल भारत माँ के वीर सपूत शहीद मेजर आशीष धौंचक को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुची पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा

पानीपत, ( तरुण शर्मा )AIMA ,18 सितम्बर, 2023

पानीपत के लाल भारत माता का वीर सपूत जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुये शहीद हुए मेजर आशीष धौंचक के पानीपत TDI स्थित निवास स्थान पर काँग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव,कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य व छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने पहुचकर शहीद मेजर आशीष को अपनी नमन आँखों के साथ श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार के सदस्यो के बीच बैठकर उनके दुःख को साझा करते हुये अपनी गहन सवेदना प्रकट की ।

इस अवसर उनके साथ विधायक शैली चोधरी, विधायक रेणु बाला, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, कांग्रेस नेता ओमवीर सिंह पंवार, संजय अग्रवाल, सुनील बिंझोल, धर्मपाल गुप्ता, नरेश अत्री, मोहकम छोक्कर, करमचंद पूनम, बलबीर रावल, सुरेश फैंसी, चांद चोधरी, कुणाल छोक्कर, राजेश पुरखाशिया, प्रवीण अत्री, बलवान शेरा, सरदार तेजिंदर मक्कड़, भूपेन्द्र लाठर, सत्यपाल नरवाल, पदम् सिंह पंवार, रमन शर्मा आदि मुख्यरूप से सेकड़ो की संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे ।

11
4448 views
1 shares

Comment