logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अपराध शाखा - 2 की टीम ने पैदल जा रही यूवती से मोबाइल स्नेचिंग करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार जगाधरी-यमुन

अपराध शाखा - 2 की टीम ने पैदल जा रही यूवती से मोबाइल स्नेचिंग करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

जगाधरी-यमुनानगर, ( तरुण शर्मा ) AIMA, 15-09-23।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए अपराध शाखा - 2 की टीम ने पैदल जा रही यूवती से बाइक सवारों द्वारा मोबाइल स्नेचिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इंचार्ज अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि जडोदी मोड़ के पास एक युवक बाइक पर सवार होकर वारदात की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को काबू किया। पूछताछ में जिसकी पहचान गुलाब नगर जगाधरी वासी अमन कुमार पुत्र सतपाल सिंह के नाम से हुई। आरोपी ने पूछताछ में स्नैचिंग के मामले का खुलासा किया। आरोपी ने 11 सितंबर को अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर केसर नगर जगाधरी के पास पैदल जा रही यूवती से मोबाइल छीन लिया था। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

17
3390 views
1 shares

Comment