logo

ग्राम संगठन सत्यमेव जयते डींगीधार ने धूम धाम से मनाया हिमाचल दिवस। किशोरी सिस्टा - ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन आनी

ग्राम संगठन सत्यमेव जयते डींगीधार ने धूम धाम से मनाया हिमाचल दिवस।

किशोरी सिस्टा - ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन आनी

हिमाचल दिवस के पर्व पर ग्राम संगठन सत्यमेव जयते डींगीधार ने धूम धाम से मनाया। ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष और ग्राम पंचायत डीगीधार के प्रधान श्री बंसी लाल कौशल जी ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की और साथ ही साथ पंचायत के उपप्रधान संजीत ठाकुर जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यतिथि के साथ डींगीधार पंचायत के वार्ड मेंबर ने भी शिरकत की और इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्यतिथि को BO के प्रधान श्रीमती सीमा ठाकुर ने टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। महिलाओं ने कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से की और नाटी पार्टी के साथ साथ रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया। साथ ही साथ कुर्सी के खेल का आयोजन भी किया गया। कुर्सी खेल की विजेता संजू बाला जी रही। मुख्यतिथि ने खुश हो कर महिलाओं को 15000/- दे कर महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाया और अपने भाषण मैं नशा मुक्त पंचायत को बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लक्ष्मी सहायता समूह ढैर, जय मशान देवता टोगी, जोगेश्वर महादेव टोगी, जय जोगेश्वर महादेव टिपरी, जय जोगेश्वर महादेव टिपरी-1, BO ग्रुप ढैर, स्वयं सहायता समूह टोगी, कसुमबा भवानी सहायता समूह गराहना ने इस कार्यक्रम में नाटी पार्टी, कुर्सी खेल और समूह गान से इस कार्यक्रम को को आगे बढ़ाया।

0
0 views